Ritu`s Kitchen (Recipes in Hindi): सब्ज़ियाँ और दाल (Indian curry & Dal)
Showing posts with label सब्ज़ियाँ और दाल (Indian curry & Dal). Show all posts
Showing posts with label सब्ज़ियाँ और दाल (Indian curry & Dal). Show all posts

Thursday, January 7, 2021

पंजाबी दाल मखनी | दाल मखनी | Dal makhani recipe in hindi | dal makhani recipe in healthy way

 दाल मखनी

यह दाल पंजाबी खाने का महत्वपूर्ण अंग है और इसमें फाइबर, प्रोटीन की प्रचुर मात्रा होती है इसे रोटी,पराठा या चावल के साथ खाया जाता है।


Monday, March 11, 2019

Holi special Kanji Vada - Ritu's Kitchen | कांजी बड़ा | बिना तले बनाए कांजी वड़े

कांजी बड़ा



भिगोने  का समय - 4 से 5 घंटे
तैयारी का समय -10 मिनिट
बनाने का समय -20 मिनिट


सामग्री

 बड़े बनाने के लिए


  • मूंग छिलका दाल - 1 कप
  • उड़द धुली दाल -1 / 2 कप
  • सौंफ -1 बड़ा चम्मच
  • हींग -1/4 छोटा चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • तेल- आवश्यकतानुसार
  • मीठा सोडा - 1/4 छोटा चम्मच

कांजी बनाने के लिए


  • पानी - 3 लीटर
  • इमली - 150 ग्राम
  • नमक -स्वादानुसार
  • काला नमक -1/4 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • चीनी -  1 कप /  1 1/4 कप (स्वादानुसार)
  • भूना जीरा पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • सौंठ पावडर-1/4 छोटा चम्मच
  • जायफल-1/4 टुकड़ा
  • जावित्री -1/2 टुकड़ा


बनाने का तरीका 


कांजी बनाने का तरीका


1/2 लीटर गुनगुने पानी में इमली को  2-3  घंटे के लिए भिगो कर रख दें।

3 घंटे के बाद इमली को हाथों से मसले एक मोटी चलनी की सहायता से  छान लें. ।

अब चलनी में जो इमली है वापस बर्तन में डालें और 1/2 गिलास पानी डालकर हाथ से मसले और इसे अब दुबारा चलनी से छान लें  ।

 इमली का पानी तैयार है ।



अब इसमें गुनगुना पानी, चीनी और सभी सूखे मसाले डालकर हिलाएं।

अब जायफल और जावित्री को  बारीक पीसकर पानी में मिलाएं।


बड़े बनाने का तरीका


दोनों दालों को अलग- अलग साफ करके अलग अलग ही धोकर पानी में भिगो कर 4-5 घंटे के लिए रखें।


4-5 घंटे बाद दोनों दालों को अलग- अलग दरदरा पीस लें। 

दाल मिक्सी में से निकाल ले ।


अब नमक , सौंफ ,मीठा सोडा और हीग मिक्स करें व थोड़ा पानी डालकर मिक्स करें  ध्यान रखें कि घोल ना ज्यादा गाढ़ा और ना पतला हो।





अब अप्पे बनाने वाले सांचे पर तेल लगाए व गरम होने के लिए  मध्यम आंच पर रखे ।
इसमें बड़े का घोल डालेंगे चम्मच या हाथ से जैसे आपको सुविधा हो ।



अब 2 से 3 मिनट बाद बड़े किसी चम्मच की सहायता से पलट ले।



अब बड़े के किनारे पर  एक  - एक बूंद  तेल डाल दे जब बड़े दोनों तरफ से हल्के भूरे हो जाए तब                      इसे कांजी के पानी वाले भगोने में डाल दें ।


 इसी तरह से आप बाकी के बड़े भी बनाएं ।

अब बड़े 4-5 घंटे के लिए कांजी में रखें।

फिर फ्रिज में रखें। ठंडा होने पर परोसें।




फ्रिज में 4-5 दिन के लिए रख सकते हैं।


होली के पकवान 

कच्चे केले के दही बड़े 
दही कबाब 
बिना तले दही बड़े 
बेक्ड मूंग दाल पकौड़े 
जिमीकंद रगड़ा पेटिस 
मक्का लॉलीपॉप 
पंजाबी मेथी मठरी 
गेहू के आटे से बनी बेक्ड मठरी 
बेक्ड भाखरबड़ी (गेहू के आटे से बनी हुई )
बेसन मावा लड्डू 
कैरेमल सूजी लड्डू 
डॉयफ्रुइट लड्डू 
नारियल लड्डू 
आटे की नानखताई 
चना दाल हलवा 

Saturday, September 29, 2018

malai kofta recipe in Hindi / how to make malai kofta at home/ Malai kofta (without fry) healthy twist / मलाई कोफ्ता रेसिपी

मलाई कोफ्ता


आज मैंने मलाई कोफ्ते बनाए वो भी कोफ्तों को बिना तले , वैसे ही बाजार जैसे मुलायम , मुंह में जाते ही घुल जाने वाले, सिर्फ 2 चम्मच मलाई डालकर बनाए। सबसे अच्छी बात बच्चों ने बहुत खुश होकर खाएं।
तो हुई ना स्वाद भी सेहत भी -;)



Tuesday, September 25, 2018

Matar Mushroom Recipe / मटर मशरुम की सब्जी बनाने का तरीका हिंदी में / Easy Matar Mushroom Recipe in Hindi

मटर मशरुम  की सब्जी 


आज मैंने आपके लिए झटपट बनने वाली ढाबा स्टाइल मटर और मशरूम की सब्जी बनाई है | 
मशरूम और मटर दोनों ही स्वास्थ्य के लिए अच्छे हैं।
कई बार झटपट खाना बनाने का मन होता है तो उस समय के लिए मटर मशरूम की सब्जी पेश है।


Thursday, September 20, 2018

stuffed onion recipe in Hindi / Bharwa Pyaz Banane Ka Tarika / भरवां प्याज रेसिपी हिंदी में

भरवां प्याज 

प्याज के गुणों को कौन नहीं जानता,जिसकी पौष्टिकता को आप नजरअंदाज नहीं कर सकते

खास अंदाज में पेश है  भरवां प्याज़ जिसके स्वाद से आप खुश हो जाएंगे।



Monday, September 17, 2018

धनसाक / वेजिटेबल धांसक रेसिपी / वेजिटेबल धनसाक / धनसाक दाल / Parsi Dhansak Recipe in Hindi

 वेजिटेबल धनसाक दाल 


यह एक पारसी व्यंजन है जो दाल और सब्जियों का मिश्रण है जिसे चावल या रोटी के साथ खाया जाता है।
इसमें डालें जाने वाला धनसाक मसाला मैंने घर पर बनाया है।

जब पहली बार इसे मैंने बनाया तब एक यही डर था कि पता नहीं घर में सबको इसका स्वाद पसंद आएगा या नहीं......

लेकिन सभी ने इसे बहुत पसंद किया सबको इसका स्वाद बहुत अच्छा लगा और जितनी बनाई वह सब सफाचट हो गई  तब से हमेशा अपनी रसोई के मैन्यू में इसे शामिल कर लिया।

सेहत और स्वाद के हिसाब से इसे आप भी बनाए और अपने सुझाव हमें भेजें।

Thursday, September 6, 2018

horsegram dal recipe / kulith dal recipe /कुलथी दाल रेसिपी हिंदी में

कुलथी दाल

वजन  कम करने वालोंं के लिए यह दाल बहुत अच्छी  है। इसमें कैल्शियम, आयरन विटामिन - ए, फास्फोरस, प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट होते हैं। कुल्थी दाल (हॉर्स ग्राम) जो मधुमेह, मासिक धर्म की गड़बड़ी, कब्ज, किडनी स्टोन और मोटापा आदि से ग्रस्त हैं उनके लिए भी गुणकारी है। स्वस्थ आदमी भी इसे खा सकता है |





Friday, August 31, 2018

How to make Kathal Ki Sabzi in Hindi / कटहल की सब्ज़ी / कटहल की सब्ज़ी कैसे बनाए

 कटहल की सब्ज़ी  


विश्व का सबसे बड़ा फल कटहल होता है कटहल को जब कच्चा होता है तो उसे सब्जी,अचार,कोफ्ते आदि के रूप में खाया जाता है और पक्का होने पर लोग फल के रूप में खाते हैं ।

सबसे अच्छी बात है इसमें कैलरीज़ बहुत कम मात्रा में होती है लेकिन यह पौष्टिक फल है जिसके बारे में हम लोग शायद बहुत कम जानते हैं इसमें विटामिन ए,विटामिन सी,पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन प्रचुर मात्रा में होता है। इसका सेवन सेहत के लिए बहुत गुणकारी होता है। 
तो  तो चलिए इस बार हम कटहल की सब्जी बनाते हैं :)




Thursday, August 16, 2018

कढ़ाई पनीर रेसिपी / कढ़ाई पनीर रेसिपी हिंदी में / होममेड कड़ाही पनीर मसाला बनाने की विधि / कढ़ाई पनीर बनाने की विधि / कढ़ाई पनीर - Ritu's kitchen / Kadai paneer Recipe

 कढ़ाई पनीर  / Kadai Paneer 


पनीर शाकाहारी लोगों के लिए बेहतरीन भोजन है जिस में प्रोटीन की मात्रा सर्वाधिक होती है।
 वैसे तो पनीर से बहुत सारी सब्जियां बनती है जैसे बटर पनीर मसाला,पनीर लबाबदार , मलाई कोफ्ता आदि।
 इस श्रंखला में इस बार आपके लिए कढ़ाई पनीर की रेसिपी बनाई है ।
पंजाबी ढाबे में बनने वाला है पनीर सभी को बहुत पसंद आता है बिल्कुल उसी अंदाज में आपके लिए रेसिपी प्रस्तुत है।


Monday, July 23, 2018

भरवां भिंडी मसाला / भरवा भिंडी रेसिपी/ STUFFED BHINDI MASALA

भरवां भिंडी मसाला  

क्या आप जानते हैं कि भिंडी में विटामिन - के पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।
शरीर में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है।

इसके गुणों को ध्यान में रखते हुए आज मैं आपके लिए अपने बेटे की पसंदीदा भरवां भिंडी की रेसिपी लाई हूं।