Ritu`s Kitchen (Recipes in Hindi): चाट
Showing posts with label चाट. Show all posts
Showing posts with label चाट. Show all posts

Monday, March 11, 2019

Holi special Kanji Vada - Ritu's Kitchen | कांजी बड़ा | बिना तले बनाए कांजी वड़े

कांजी बड़ा



भिगोने  का समय - 4 से 5 घंटे
तैयारी का समय -10 मिनिट
बनाने का समय -20 मिनिट


सामग्री

 बड़े बनाने के लिए


  • मूंग छिलका दाल - 1 कप
  • उड़द धुली दाल -1 / 2 कप
  • सौंफ -1 बड़ा चम्मच
  • हींग -1/4 छोटा चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • तेल- आवश्यकतानुसार
  • मीठा सोडा - 1/4 छोटा चम्मच

कांजी बनाने के लिए


  • पानी - 3 लीटर
  • इमली - 150 ग्राम
  • नमक -स्वादानुसार
  • काला नमक -1/4 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • चीनी -  1 कप /  1 1/4 कप (स्वादानुसार)
  • भूना जीरा पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • सौंठ पावडर-1/4 छोटा चम्मच
  • जायफल-1/4 टुकड़ा
  • जावित्री -1/2 टुकड़ा


बनाने का तरीका 


कांजी बनाने का तरीका


1/2 लीटर गुनगुने पानी में इमली को  2-3  घंटे के लिए भिगो कर रख दें।

3 घंटे के बाद इमली को हाथों से मसले एक मोटी चलनी की सहायता से  छान लें. ।

अब चलनी में जो इमली है वापस बर्तन में डालें और 1/2 गिलास पानी डालकर हाथ से मसले और इसे अब दुबारा चलनी से छान लें  ।

 इमली का पानी तैयार है ।



अब इसमें गुनगुना पानी, चीनी और सभी सूखे मसाले डालकर हिलाएं।

अब जायफल और जावित्री को  बारीक पीसकर पानी में मिलाएं।


बड़े बनाने का तरीका


दोनों दालों को अलग- अलग साफ करके अलग अलग ही धोकर पानी में भिगो कर 4-5 घंटे के लिए रखें।


4-5 घंटे बाद दोनों दालों को अलग- अलग दरदरा पीस लें। 

दाल मिक्सी में से निकाल ले ।


अब नमक , सौंफ ,मीठा सोडा और हीग मिक्स करें व थोड़ा पानी डालकर मिक्स करें  ध्यान रखें कि घोल ना ज्यादा गाढ़ा और ना पतला हो।





अब अप्पे बनाने वाले सांचे पर तेल लगाए व गरम होने के लिए  मध्यम आंच पर रखे ।
इसमें बड़े का घोल डालेंगे चम्मच या हाथ से जैसे आपको सुविधा हो ।



अब 2 से 3 मिनट बाद बड़े किसी चम्मच की सहायता से पलट ले।



अब बड़े के किनारे पर  एक  - एक बूंद  तेल डाल दे जब बड़े दोनों तरफ से हल्के भूरे हो जाए तब                      इसे कांजी के पानी वाले भगोने में डाल दें ।


 इसी तरह से आप बाकी के बड़े भी बनाएं ।

अब बड़े 4-5 घंटे के लिए कांजी में रखें।

फिर फ्रिज में रखें। ठंडा होने पर परोसें।




फ्रिज में 4-5 दिन के लिए रख सकते हैं।


होली के पकवान 

कच्चे केले के दही बड़े 
दही कबाब 
बिना तले दही बड़े 
बेक्ड मूंग दाल पकौड़े 
जिमीकंद रगड़ा पेटिस 
मक्का लॉलीपॉप 
पंजाबी मेथी मठरी 
गेहू के आटे से बनी बेक्ड मठरी 
बेक्ड भाखरबड़ी (गेहू के आटे से बनी हुई )
बेसन मावा लड्डू 
कैरेमल सूजी लड्डू 
डॉयफ्रुइट लड्डू 
नारियल लड्डू 
आटे की नानखताई 
चना दाल हलवा 

Sunday, March 10, 2019

Dahi Vade - Ritu's Kitchen |दही वड़ा (बिना तले ) | दही भल्ले | बाज़ार जैसे टेस्टी दही बड़े

दही भल्ला ( दही बड़े )बिना तेल में तले

View in English

किसे चाट से प्यार नहीं है.... पर कहीं मोटी ना हो जाऊ... ये सोच कर खाने से डर जाते हैं ....पर अब ऐसा नहीं है क्योंकि पेश है सिर्फ 1 चम्मच तेल से बने हुए दही बड़े बिल्कुल उसी स्वाद में जो आप खाना चाहते हैं ...तो फिर देर किस बात की .......पेश है बिना तले हुए दही बड़े रेसिपी


Monday, October 22, 2018

Sweet potato Chaat Recipe in Hindi / Shakarkandi Chaat Recipe / शकरकंद चाट की रेसिपी

शकरकंदी की चाट 



शकरकंद को स्वीट पोटैटो  भी कहते है और इसमें ऊर्जा का खजाना होता है. अक्सर लोग इसे आलू से जोड़कर देखते हैं लेकिन यह  पोषक तत्वों से भरपूर हैं।
 शकरकंद में कैलोरी और स्टार्च की सामान्य मात्रा होती है. वहीं, सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा इसमें न के बराबर रहती है. इसमें फाइबर,  आयरन , पोटेशियम ,एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए,बी-6,डी भरपूर पाए जाते हैं।


 

Thursday, October 11, 2018

कच्चे केले के दही बड़े रेसिपी / Raw Banana Dahi vada Recipe in Hindi / kacche kele ke dahi vada vrat recipe in hindi / Navratri Recipe in hindi

कच्चे केले के दही बड़े  

 कच्चा केला खाना आपके सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसमें पोटेशियम , विटामिन C, विटामिन B6 ,मिनरल्सआदि होते है।
इसमें मौजूद फाइबर हमारी आंतों को साफ़ रखता है।
साथ ही इसमें मौजूद स्टार्च सेहत के लिए उपयोगी होता है।
  तो क्यों नहीं आज अपने परिवार को इस से  ही बना हुआ व्यंजन खिलाया जाए,,,,,,कच्चे केले के दही बड़े,,,,,,,






Tuesday, August 28, 2018

Dahi Kabab / Dahi Kabab Recipe In Hindi / दही कबाब रेसिपी / दही के कबाब / How to make dahi ke kabab

दही के कबाब  


यह एक लोकप्रिय शाकाहारी क़बाब है जिसे  उत्तर  भारत में बहुत चाव से खाया जाता है |  यह दही, पनीर और कुछ मसालों के मिश्रण से बनाया गया है | प्रोटीन से भरपूर कबाब बाहर से कुरकुरा पर अंदर से मुलायम है | 



Monday, August 13, 2018

Jimikand(Yam) ragda patties Mumbat chaat Recipe /जिमिकंद रगड़ा पेटिस / स्वाद व सेहत से भरपूर जिमिकंद रगड़ा पेटिस / मुंबई की चाट रगड़ा पेटिस रेसिपी हिंदी में




जिमीकंद रगड़ा पेटिस   



यह एक मुम्बई चाट की रेसिपी हैं । रगड़ा पेटिस मे पेटिस ज्यादातर आलू से बनाई जाती हैं लेकिन हम यहां जिमिकंद से बनाएगे । जिमीकंद आलू से ज्यादा गुणकारी होता है जो लोग वजन को कम करना चाहते हैं ,जो शुगर के मरीज है , जिन्हें हारमोंस की प्रॉब्लम हैं  उनके लिए जिमिकंद एक अच्छा उपाय है ।

WhatsApp Image 2017-09-03 at 1.15.28 PM