Ritu`s Kitchen (Recipes in Hindi): Nankhatai Recipe in hindi / whole wheat Nankhatai recipe / नानखताई रेसिपी / How to make nankhatai recipe / Diwali Sweet Recipes / Holi recipe

Wednesday, October 3, 2018

Nankhatai Recipe in hindi / whole wheat Nankhatai recipe / नानखताई रेसिपी / How to make nankhatai recipe / Diwali Sweet Recipes / Holi recipe


नानखताई / गेहूं के आटे से बनी हुई नानखताई 

                                                                  View in English        


नानखताई एक स्वादिष्ट बिस्किट है जो बच्चों के साथ साथ बड़ो द्धारा भी पसंद किया जाता है  और यह बेकरी में आसानी से  मिल जाती है। नानखताई को मैदा ,चीनी , मक्खन,बेसन और सूजी के साथ बनाया जाता है  पर मेरे घर पर हमेशा गेहूं के आटे, देशी घी,बेसन और सूजी के साथ नान खताई बनाई जाती हैं।
यह बहुत ही आसान रेसिपी है|









सामग्री



1 कप गेहूं का आटा 
1/4 छोटा चम्मच छोटी इलायची का पाउडर    
1/2 कप सूजी
1/4 कप बेसन
3/4 कप पिसी हुई चीनी
3/4 कप  ( लगभग) देशी घी
1/2 छोटा चम्मच- मीठा सोडा                          

बनाने का तरीका


सारी सामग्री घी को छोड़कर एक बर्तन में डालें।
अच्छे से मिलाएं। नारियल बिस्कुट बनाने की विधि 


अब थोड़ा-थोडा़ करके घी आवश्यकतानुसार डालें। बेक्ड भाखरवडी बनाने का तरीका


आटे के मिश्रण को मिला लें पर  ज्यादा मले/गूंथे नहीं। गेहू के आटे की बनी मठरी बनाने की विधि 


अब ढककर 1/2 घण्टे के लिए फ्रिज में रखें।
1/2 घण्टे के बाद आटे कोे 20 से 22 हिस्सों में बांट लें।
अवन को 180 डिग्री सेल्यिस 10 मिनिट के लिए प्रिहीट करें।
अॅवन ट्रे  में बटर पेपर कप रखें।इससे हमारी कुकीज ज्यादा मात्रा में रखी जाएंगी और  चिपकेगी भी नहीं।


अब आटे को  गोल को कुकीज़ का आकार देंगे और बटर पेपर कप में 1 -1 को रखें।
 अवन में 15 से 18 मिनट के लिए इसे बेक करेंगे।

 गरमा गरम  नाॅनखताई तैयार है।




बाकी नानखताई ठंडा होने के बाद डिब्बे में भरकर रखें। यह एक महीने तक ख़राब नहीं होती।



View in English

No comments:

Post a Comment