बेक्ड मठरी / गेहू के आटे से बनी मठरी
मेरे पतिदेव को मठरी बहुत पसंद हैं लेकिन तेल से भरपूर और मैदे से बनी मठरी खाने से हमेशा वे कतराते हैं तो अच्छी पत्नी होने के नाते पतिदेव के लिए बना डाली गेहूं के आटे की बेक्ड मठरी।.......
तैयारी का समय - 15 मिनिट
पकाने का समय - 15 मिनिट
कुल समय - 30 मिनिट
पकाने का समय - 15 मिनिट
कुल समय - 30 मिनिट
सामग्री
- गेहूं का आटा - 2 कप
- सूजी - 1/2 कप
- अजवायन - 1 छोटा चम्मच
- नमक - 3/4 छोटा चम्मच
- काली मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
- कस्तूरी मेथी - 1 छोटा चम्मच
- घी / तेल - 1/2 कप
- तेल - 2 छोटे चम्मच ट्रै पर लगाने के लिए
बनाने का तरीका
गेहूं का आटा, सूजी, नमक, अजवायन ,कस्तूरी मेथी और काली मिर्च को एक बर्तन में मिला लें।
अब इसमें घी या तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
मोयन का सही अंदाजा लगाने के लिए आटे को मुठ्ठी में इकट्ठा कर के देखें अगर मुठ्ठी बन रही है तो मोयन पर्याप्त है।
अब गुनगुना पानी लेकर आटे को सख्त गूंथे।
आटे को साफ गीले कपड़े में 10 मिनिट के लिए लपेट कर रख लें।
10 मिनिट बाद बेलन की सहायता से मठरी बेल लें।
इस दौरान ओवन को 200 डिग्री सेल्सियस पर 10 मिनिट के लिए प्रीहीट करें।
ट्रै पर घी / तेल लगाएं और बेली हुई मठरी ट्रै पर रख लें ।
ओवन में 15 से 18 मिनिट के लिए बेक करें।
खस्ता मठरी तैयार है
nice recipe
ReplyDeleteThank you
Delete