Ritu`s Kitchen (Recipes in Hindi): राजस्थानी व्यंजन (Rajasthani Recipes)
Showing posts with label राजस्थानी व्यंजन (Rajasthani Recipes). Show all posts
Showing posts with label राजस्थानी व्यंजन (Rajasthani Recipes). Show all posts

Friday, September 10, 2021

राजस्थान के प्रसिद्ध दूध की बूंदी के लड्डू/ दूध वाली बूंदी के लड्डू / Rajasthani dudh ladoo recipe | dooth wale laddu | ganesh chathurti doodh ladoo

  दूध वाली बूंदी के लड्डू 


गणेश जी के प्रिय बूंदी के लड्डू हैं। राजस्थान में दूध वाली बूंदी के लड्डू बेहद पसन्द किए जाते हैं। यह थोडे गहरे रंग के होते हैं।
इस लड्डू का रंग बेसन के घोल में दूध मिलाने से आता है। राजस्थान की शादी , पूजा और प्रसाद में आपको अक्सर देखने और चखने को मिलेगा।
स्वादिष्ट और पौष्टिक लड्डू आप भी अपनी रसोई में जरूर बनाएं।

Monday, March 11, 2019

Holi special Kanji Vada - Ritu's Kitchen | कांजी बड़ा | बिना तले बनाए कांजी वड़े

कांजी बड़ा



भिगोने  का समय - 4 से 5 घंटे
तैयारी का समय -10 मिनिट
बनाने का समय -20 मिनिट


सामग्री

 बड़े बनाने के लिए


  • मूंग छिलका दाल - 1 कप
  • उड़द धुली दाल -1 / 2 कप
  • सौंफ -1 बड़ा चम्मच
  • हींग -1/4 छोटा चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • तेल- आवश्यकतानुसार
  • मीठा सोडा - 1/4 छोटा चम्मच

कांजी बनाने के लिए


  • पानी - 3 लीटर
  • इमली - 150 ग्राम
  • नमक -स्वादानुसार
  • काला नमक -1/4 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • चीनी -  1 कप /  1 1/4 कप (स्वादानुसार)
  • भूना जीरा पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • सौंठ पावडर-1/4 छोटा चम्मच
  • जायफल-1/4 टुकड़ा
  • जावित्री -1/2 टुकड़ा


बनाने का तरीका 


कांजी बनाने का तरीका


1/2 लीटर गुनगुने पानी में इमली को  2-3  घंटे के लिए भिगो कर रख दें।

3 घंटे के बाद इमली को हाथों से मसले एक मोटी चलनी की सहायता से  छान लें. ।

अब चलनी में जो इमली है वापस बर्तन में डालें और 1/2 गिलास पानी डालकर हाथ से मसले और इसे अब दुबारा चलनी से छान लें  ।

 इमली का पानी तैयार है ।



अब इसमें गुनगुना पानी, चीनी और सभी सूखे मसाले डालकर हिलाएं।

अब जायफल और जावित्री को  बारीक पीसकर पानी में मिलाएं।


बड़े बनाने का तरीका


दोनों दालों को अलग- अलग साफ करके अलग अलग ही धोकर पानी में भिगो कर 4-5 घंटे के लिए रखें।


4-5 घंटे बाद दोनों दालों को अलग- अलग दरदरा पीस लें। 

दाल मिक्सी में से निकाल ले ।


अब नमक , सौंफ ,मीठा सोडा और हीग मिक्स करें व थोड़ा पानी डालकर मिक्स करें  ध्यान रखें कि घोल ना ज्यादा गाढ़ा और ना पतला हो।





अब अप्पे बनाने वाले सांचे पर तेल लगाए व गरम होने के लिए  मध्यम आंच पर रखे ।
इसमें बड़े का घोल डालेंगे चम्मच या हाथ से जैसे आपको सुविधा हो ।



अब 2 से 3 मिनट बाद बड़े किसी चम्मच की सहायता से पलट ले।



अब बड़े के किनारे पर  एक  - एक बूंद  तेल डाल दे जब बड़े दोनों तरफ से हल्के भूरे हो जाए तब                      इसे कांजी के पानी वाले भगोने में डाल दें ।


 इसी तरह से आप बाकी के बड़े भी बनाएं ।

अब बड़े 4-5 घंटे के लिए कांजी में रखें।

फिर फ्रिज में रखें। ठंडा होने पर परोसें।




फ्रिज में 4-5 दिन के लिए रख सकते हैं।


होली के पकवान 

कच्चे केले के दही बड़े 
दही कबाब 
बिना तले दही बड़े 
बेक्ड मूंग दाल पकौड़े 
जिमीकंद रगड़ा पेटिस 
मक्का लॉलीपॉप 
पंजाबी मेथी मठरी 
गेहू के आटे से बनी बेक्ड मठरी 
बेक्ड भाखरबड़ी (गेहू के आटे से बनी हुई )
बेसन मावा लड्डू 
कैरेमल सूजी लड्डू 
डॉयफ्रुइट लड्डू 
नारियल लड्डू 
आटे की नानखताई 
चना दाल हलवा 

Sunday, November 11, 2018

राजस्थानी लहसुन की चटनी- Lahsun ki Chutney ( Recipe in Hindi) / लहसुन की चटनी-Ritu's Kitchen

राजस्थानी लहसुन की चटनी   

 राजस्थानी थाली  लहसुन की चटनी के बिना अधूरी है । सर्दियों में बनने वाली यह चटनी बहुत ही स्वादिष्ट होती है । इसका मज़ा हम बाजरे की रोटी ,मक्की की रोटी ,परांठे, मूंग दाल के पकोड़ो आदि के साथ ले सकते हैं। फ्रिज में 15 से 20 दिन  के लिए चटनी  रख सकते हैं।

 चटनी बनाते हुए मैंने ताजी लाल मिर्च और ताजी हल्दी का इस्तेमाल किया है यह चटनी के स्वाद को दुगना कर देती है कोशिश करें कि ताजी मिर्च और हल्दी का इस्तेमाल करके इस चटनी को बनाएं ।
अगर किसी कारण से आपको ताजी हल्दी नहीं मिलती तो आप इसमें चौथाई चम्मच  हल्दी पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पारंपरिक राजस्थानी लहसुन की चटनी हमेशा ताजे मसालों से ही बनाई जाती है जो उसके स्वाद को हमेशा बेहतर बनाते हैं तो कोशिश करें कि ताजे मसालों का ही इस्तेमाल करें आज आसानी से बाजार में ताजी लाल मिर्च और ताजी हल्दी मिल जाती है।  सर्दियों में लहसुन की चटनी के मजे लीजिए।



Friday, August 10, 2018

Moong Dal Pakoda /मूंग दाल के पकोड़े (बिना तले )/ मूंग दाल के पकोड़े रेसिपी हिंदी में

मूंग दाल के पकोड़े (बिना तले) 

मूंग दाल के पकोड़े / मूंग दाल बड़ा  हमेशा से ही हमारे यहां बारिश और सर्दियों के मौसम में बड़े चाव से खाए जाते हैं यह एक पौष्टिक नाश्ता भी है । उत्तर भारत में पसंद किए जाने वाला यह एक बहुत बेहतरीन नाश्ता है जिसे आज मैंने बिना तले हुए बनाया है और इमली की चटनी और धनिया की चटनी के साथ इसे परोसा है।
सबसे अच्छी बात होती है जब हम अपने परिवार की सेहत का ध्यान रखते हुए उन्हें खाना बनाकर खिलाएं।





Tuesday, July 31, 2018

बेक्ड मठरी / गेहू के आटे से बनी मठरी / How To Make Mathari / whole wheat baked Mathari

 बेक्ड मठरी  / गेहू के आटे से बनी मठरी 

मेरे पतिदेव को मठरी बहुत पसंद हैं लेकिन तेल से भरपूर और मैदे से बनी मठरी खाने से हमेशा वे कतराते हैं तो अच्छी पत्नी होने के नाते पतिदेव के लिए बना डाली गेहूं के आटे की बेक्ड  मठरी।.......