Ritu`s Kitchen (Recipes in Hindi): होली के पकवान( Holi Recipe)
Showing posts with label होली के पकवान( Holi Recipe). Show all posts
Showing posts with label होली के पकवान( Holi Recipe). Show all posts

Thursday, August 19, 2021

महाराष्ट्रीयन बाकरबडी | bhakarwadi recipe | besan bhakarwadi | बेसन बाकरवड़ी

बेसन बाकरवड़ी 



भाकरवाड़ी एक पारंपरिक गुजराती, महाराष्ट्रीयन नाश्ता है। यह एक डीप-फ्राइड, पिनव्हील के आकार का स्नैक है, जो बेसन और पूरे गेहूं के आटे से बना है। यह तिल, नारियल, मूंगफली, लहसुन, मिर्च आदि से भरा हुआ है।





कुल समय - 45 मिनट
मात्रा - 40 टुकड़े

सामग्री

बाकरवड़ी आटा की सामग्री 




गेहूं का आटा - 1 कप
बेसन 1 कप
नमक 1 छोटा चम्मच
  तेल  3 बड़े चम्मच
हल्दी पाउडर 1/4 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर 1/4 छोटा चम्मच

भरावन की सामग्री



तेल - 2 बड़े चम्मच
हरी मिर्च (कुटी हुई) 2 बड़े चम्मच
लहसुन (  कुटा हुआ) 2 बड़े चम्मच
ताजा हरा धनिया 3 बड़े चम्मच
सफेद तिल 3 बड़े चम्मच
पिसी हुई मूंगफली 1/4 कप
नारियल (कसा हुआ) 3 बड़े चम्मच
नींबू का रस 2 बड़े चम्मच
नमक 1 छोटा चम्मच ( स्वादानुसार)
लाल मिर्च पाउडर 1 1/2  छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
गुड़ पाउडर 2 बड़े चम्मच
मसालेदार सेव 1/2 कप


सजाने के लिए


खसखस 2 छोटा चम्मच


बनाने का तरीका

Monday, March 11, 2019

Holi special Kanji Vada - Ritu's Kitchen | कांजी बड़ा | बिना तले बनाए कांजी वड़े

कांजी बड़ा



भिगोने  का समय - 4 से 5 घंटे
तैयारी का समय -10 मिनिट
बनाने का समय -20 मिनिट


सामग्री

 बड़े बनाने के लिए


  • मूंग छिलका दाल - 1 कप
  • उड़द धुली दाल -1 / 2 कप
  • सौंफ -1 बड़ा चम्मच
  • हींग -1/4 छोटा चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • तेल- आवश्यकतानुसार
  • मीठा सोडा - 1/4 छोटा चम्मच

कांजी बनाने के लिए


  • पानी - 3 लीटर
  • इमली - 150 ग्राम
  • नमक -स्वादानुसार
  • काला नमक -1/4 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • चीनी -  1 कप /  1 1/4 कप (स्वादानुसार)
  • भूना जीरा पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • सौंठ पावडर-1/4 छोटा चम्मच
  • जायफल-1/4 टुकड़ा
  • जावित्री -1/2 टुकड़ा


बनाने का तरीका 


कांजी बनाने का तरीका


1/2 लीटर गुनगुने पानी में इमली को  2-3  घंटे के लिए भिगो कर रख दें।

3 घंटे के बाद इमली को हाथों से मसले एक मोटी चलनी की सहायता से  छान लें. ।

अब चलनी में जो इमली है वापस बर्तन में डालें और 1/2 गिलास पानी डालकर हाथ से मसले और इसे अब दुबारा चलनी से छान लें  ।

 इमली का पानी तैयार है ।



अब इसमें गुनगुना पानी, चीनी और सभी सूखे मसाले डालकर हिलाएं।

अब जायफल और जावित्री को  बारीक पीसकर पानी में मिलाएं।


बड़े बनाने का तरीका


दोनों दालों को अलग- अलग साफ करके अलग अलग ही धोकर पानी में भिगो कर 4-5 घंटे के लिए रखें।


4-5 घंटे बाद दोनों दालों को अलग- अलग दरदरा पीस लें। 

दाल मिक्सी में से निकाल ले ।


अब नमक , सौंफ ,मीठा सोडा और हीग मिक्स करें व थोड़ा पानी डालकर मिक्स करें  ध्यान रखें कि घोल ना ज्यादा गाढ़ा और ना पतला हो।





अब अप्पे बनाने वाले सांचे पर तेल लगाए व गरम होने के लिए  मध्यम आंच पर रखे ।
इसमें बड़े का घोल डालेंगे चम्मच या हाथ से जैसे आपको सुविधा हो ।



अब 2 से 3 मिनट बाद बड़े किसी चम्मच की सहायता से पलट ले।



अब बड़े के किनारे पर  एक  - एक बूंद  तेल डाल दे जब बड़े दोनों तरफ से हल्के भूरे हो जाए तब                      इसे कांजी के पानी वाले भगोने में डाल दें ।


 इसी तरह से आप बाकी के बड़े भी बनाएं ।

अब बड़े 4-5 घंटे के लिए कांजी में रखें।

फिर फ्रिज में रखें। ठंडा होने पर परोसें।




फ्रिज में 4-5 दिन के लिए रख सकते हैं।


होली के पकवान 

कच्चे केले के दही बड़े 
दही कबाब 
बिना तले दही बड़े 
बेक्ड मूंग दाल पकौड़े 
जिमीकंद रगड़ा पेटिस 
मक्का लॉलीपॉप 
पंजाबी मेथी मठरी 
गेहू के आटे से बनी बेक्ड मठरी 
बेक्ड भाखरबड़ी (गेहू के आटे से बनी हुई )
बेसन मावा लड्डू 
कैरेमल सूजी लड्डू 
डॉयफ्रुइट लड्डू 
नारियल लड्डू 
आटे की नानखताई 
चना दाल हलवा 

Sunday, March 10, 2019

Dahi Vade - Ritu's Kitchen |दही वड़ा (बिना तले ) | दही भल्ले | बाज़ार जैसे टेस्टी दही बड़े

दही भल्ला ( दही बड़े )बिना तेल में तले

View in English

किसे चाट से प्यार नहीं है.... पर कहीं मोटी ना हो जाऊ... ये सोच कर खाने से डर जाते हैं ....पर अब ऐसा नहीं है क्योंकि पेश है सिर्फ 1 चम्मच तेल से बने हुए दही बड़े बिल्कुल उसी स्वाद में जो आप खाना चाहते हैं ...तो फिर देर किस बात की .......पेश है बिना तले हुए दही बड़े रेसिपी


Saturday, March 9, 2019

Holi Special Thandai Recipe | होममेड ठंडाई रेसिपी - Ritu's Kitchen | ठंडी कैसे बनाए?| ठंडी बनानी का सही तरीका | होली स्पेशल ठंडाई | गर्मी का पेय - ठंडाई

 होली स्पेशल ठंडाई | गर्मी का पेय - ठंडाई 


  ठंडाई एक ऐसा पेय पदार्थ है जो गर्मियों के मौसम में पी जाती है, इसलिए ड्रायफ्रूट्स को पानी में 5 से 6 घंटे तक पानी में भिगोना चाहिए और फिर इसे बनाया जाता है, जिससे शरीर को पर्याप्त ठंडक मिलती है।


Wednesday, January 30, 2019

बेसन मावा लड्डू | खोया बेसन लड्डू - Ritu's Kitchen

बेसन मावा लड्डू  

उत्तर भारत में मिठाई शौक से बनाई और खाई जाती है । बेसन के लड्डू भी उन मे से एक बहुत अच्छी मिठाई है । बेसन के लड्डू बनाने के लिए हमेशा थोड़ा दरदरा बेसन इस्तेमाल करें, इससे लड्डू बहुत स्वादिष्ट बनते हैं दरदरा बेसन नही मिले तो घबराइए नहीं हम इस रेसिपी में सूजी का इस्तेमाल कर रहे हैं जो लड्डू में वही स्वाद देगा जो हमें चाहिए ।



Wednesday, December 19, 2018

कैरेमल सूजी लड्डू | सूजी कैरेमल लड्डू | कैरेमल सूजी लड्डू बनाने का तरीका - Ritu's Kitchen


कैरेमल सूजी लड्डू 


कैरेमल सूजी लड्डू खाने में स्वाद से भरपूर और बनाने में भी आसान है। यह लड्डू सर्दियों के लिए बहुत अच्छे है ये एक महीने तक ख़राब नहीं होते। 



Monday, November 5, 2018

Thursday, October 25, 2018

Chana Dal Halwa Recipe in Hindi / festival sweets / How to make Chana Dal Halwa / दीवाली के पकवान / दीपावली के लिए व्यंजन - Diwali recipes / चना दाल हलवा

 चना दाल हलवा

View in English 


आपने बहुत बार बेसन का हलवा, आटे का हलवा और बहुत तरीके के हलवे खाए होंगे इस बार आप मेरी तरीके से  बना चना दाल हलवा जरूर बनाएं और वैसे भी अब तो दीवाली आने ही वाली है । इस बार चना दाल हलवा अपने त्योहारों की मिठाई के सूची में जरूर शामिल करें ।
यह सिर्फ़ एक मिठाई  ही नहीं यह एक बहुत पौष्टिक हलवा है क्योंकि इसमें दाल, घी और सूखे मेवे डाले हुए हैं, हमारे बच्चे इस समय पढ़ाई में भी लगे हुए हैं परीक्षा 4-5 महीने बाद आने वाले हैं तो उन्हें परिश्रमी बहुत करना पड़ता है साथ ही सर्दियों का मौसम भी आने वाला है तब यह हलवा आपके शरीर में गर्माहट बनाए रखेगा एक बार जरूर इस रेसिपी को आजमाएं।



Thursday, October 11, 2018

कच्चे केले के दही बड़े रेसिपी / Raw Banana Dahi vada Recipe in Hindi / kacche kele ke dahi vada vrat recipe in hindi / Navratri Recipe in hindi

कच्चे केले के दही बड़े  

 कच्चा केला खाना आपके सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसमें पोटेशियम , विटामिन C, विटामिन B6 ,मिनरल्सआदि होते है।
इसमें मौजूद फाइबर हमारी आंतों को साफ़ रखता है।
साथ ही इसमें मौजूद स्टार्च सेहत के लिए उपयोगी होता है।
  तो क्यों नहीं आज अपने परिवार को इस से  ही बना हुआ व्यंजन खिलाया जाए,,,,,,कच्चे केले के दही बड़े,,,,,,,






Tuesday, August 28, 2018

Dahi Kabab / Dahi Kabab Recipe In Hindi / दही कबाब रेसिपी / दही के कबाब / How to make dahi ke kabab

दही के कबाब  


यह एक लोकप्रिय शाकाहारी क़बाब है जिसे  उत्तर  भारत में बहुत चाव से खाया जाता है |  यह दही, पनीर और कुछ मसालों के मिश्रण से बनाया गया है | प्रोटीन से भरपूर कबाब बाहर से कुरकुरा पर अंदर से मुलायम है |