Ritu`s Kitchen (Recipes in Hindi): पंजाबी मेथी मठरी / How To Make Mathari at home / पंजाबी मसाला मठरी / मठरी रेसिपी हिंदी में

Monday, November 5, 2018

पंजाबी मेथी मठरी / How To Make Mathari at home / पंजाबी मसाला मठरी / मठरी रेसिपी हिंदी में


पंजाबी मसाला मठरी 


मेरे पतिदेव को मठरी बहुत पसंद हैं तो त्योहार के अवसर पर आज मेथी मठरी खास उनके लिए








तैयारी  का  समय  - 20  मिनिट
पकाने का समय  - 30 मिनिट
कुल समय  - 50 मिनिट
मात्रा - 60


सामग्री




  • गेहूं का आटा - 1 कप
  • मैदा - 2  कप                                                                        
  • अजवायन - 1 छोटा चम्मच
  • नमक - 3/4 छोटा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर - 1 1/2 छोटा चम्मच
  • कस्तूरी मेथी - 2 बड़े चम्मच
  • तेल - 1/4 कप 
  • पानी - 1 कप ( लगभग)
  • तलने के लिए तेल


बनाने का तरीका


गेहूं का आटा, मैदा, नमक, अजवायन ,कस्तूरी मेथी और काली मिर्च को एक बर्तन में मिला लें।




अब इसमें तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं।





मोयन का सही अंदाजा लगाने के लिए आटे को मुठ्ठी में इकट्ठा कर के देखें अगर मुठ्ठी बन रही है तो मोयन पर्याप्त है।




अब गुनगुना पानी लेकर आटे को सख्त गूंथे।




आटे को साफ गीले कपड़े में 10 मिनिट के लिए लपेट कर रख लें।
फिर आटे के चार हिस्से कर लें और पेड़े का आकार दें
 बेलन की सहायता से रोटी के आकार में बेल लें



 मठरी के किए मनचाह आकार दें



फिर कांटे की सहायता से मठरी में छेद कर दे।



 कड़ाही में तेल डालकर गरम करें

तेल गरम होने पर मध्यम आंच पर मठरी  के सुनहरा रंग आने तक तल लें।



खस्ता मठरी तैयार है।

खस्ता मठरी तैयार है

View in English

होली के पकवान 

कच्चे केले के दही बड़े 
दही कबाब 
बेक्ड मूंग दाल पकौड़े 
मक्का लॉलीपॉप 
पंजाबी मेथी मठरी 
गेहू के आटे से बनी बेक्ड मठरी 
बेक्ड भाखरबड़ी (गेहू के आटे से बनी हुई )
बेसन मावा लड्डू 
कैरेमल सूजी लड्डू 
डॉयफ्रुइट लड्डू 
नारियल लड्डू 
आटे की नानखताई 
चना दाल हलवा 












No comments:

Post a Comment