Ritu`s Kitchen (Recipes in Hindi)

Monday, September 14, 2020

मूंगफली कुकीज़/ गेहूं के आटे से बनी हुई मूंगफली कुकीज़/मूंगफली आटे के बिस्कुट | peanut cookies

मूंगफली कुकीज़

                                                             RECIPE IN ENGLISH

 हर कोई चाय / कॉफी / दूध के साथ कुकीज़ खाने का शौकीन है, आज मैं आपके लिए मूंगफली कुकीज़ की रेसिपी लाई हूं। इसे बनाना  बहुत आसान है। मैंने इस कुकी में सादा मूंगफली और नमकीन मूंगफली का उपयोग किया है, जो स्वाद से भरा है। 



Monday, August 31, 2020

ओट्स मोदक | डाईफ्रूट ओट्स मोदक | गणपति स्पेशल मोदक लड्डू | Oats Modak recipe in hindi

 ओट्स मोदक |  डाईफ्रूट ओट्स मोदक

VIEW IN ENGLISH

गणपति जी को मोदक बहुत पसंद है । इस साल आप ओट्स के मोदक बनाकर बप्पा को भोग लगाए ।
ओट्स शरीर को पोषण देने के साथ-साथ कई तरह की बीमारी से भी राहत दिलाता हैं। ओट्स त्वचा और बालों में निखार लाता है तो क्यों नहीं आज ओट्स मोदक बनाए जाए।


 

Saturday, November 30, 2019

Oats Cookies Recipes | ओट्स और मेवों की कुकीज रेसिपी | ओट्स कुकीज रेसिपी


ओट्स और मेवों की कुकीज  रेसिपी /ओट्स कुकीज  रेसिपी 

View In English

हर कोई चाय /काॅफी/दूध के साथ कुकीज़ खाने का शौकीन होता है, आज मैं आप सब के लिए ओट्स कुकीज की रेसिपी लाई हूं । यह बनाने में आसान है।सूखे मेवे से भरपूर इस कुकीज में आप अपने पसंदीदा मेवों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।


Monday, March 11, 2019

Holi special Kanji Vada - Ritu's Kitchen | कांजी बड़ा | बिना तले बनाए कांजी वड़े

कांजी बड़ा



भिगोने  का समय - 4 से 5 घंटे
तैयारी का समय -10 मिनिट
बनाने का समय -20 मिनिट


सामग्री

 बड़े बनाने के लिए


  • मूंग छिलका दाल - 1 कप
  • उड़द धुली दाल -1 / 2 कप
  • सौंफ -1 बड़ा चम्मच
  • हींग -1/4 छोटा चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • तेल- आवश्यकतानुसार
  • मीठा सोडा - 1/4 छोटा चम्मच

कांजी बनाने के लिए


  • पानी - 3 लीटर
  • इमली - 150 ग्राम
  • नमक -स्वादानुसार
  • काला नमक -1/4 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • चीनी -  1 कप /  1 1/4 कप (स्वादानुसार)
  • भूना जीरा पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • सौंठ पावडर-1/4 छोटा चम्मच
  • जायफल-1/4 टुकड़ा
  • जावित्री -1/2 टुकड़ा


बनाने का तरीका 


कांजी बनाने का तरीका


1/2 लीटर गुनगुने पानी में इमली को  2-3  घंटे के लिए भिगो कर रख दें।

3 घंटे के बाद इमली को हाथों से मसले एक मोटी चलनी की सहायता से  छान लें. ।

अब चलनी में जो इमली है वापस बर्तन में डालें और 1/2 गिलास पानी डालकर हाथ से मसले और इसे अब दुबारा चलनी से छान लें  ।

 इमली का पानी तैयार है ।



अब इसमें गुनगुना पानी, चीनी और सभी सूखे मसाले डालकर हिलाएं।

अब जायफल और जावित्री को  बारीक पीसकर पानी में मिलाएं।


बड़े बनाने का तरीका


दोनों दालों को अलग- अलग साफ करके अलग अलग ही धोकर पानी में भिगो कर 4-5 घंटे के लिए रखें।


4-5 घंटे बाद दोनों दालों को अलग- अलग दरदरा पीस लें। 

दाल मिक्सी में से निकाल ले ।


अब नमक , सौंफ ,मीठा सोडा और हीग मिक्स करें व थोड़ा पानी डालकर मिक्स करें  ध्यान रखें कि घोल ना ज्यादा गाढ़ा और ना पतला हो।





अब अप्पे बनाने वाले सांचे पर तेल लगाए व गरम होने के लिए  मध्यम आंच पर रखे ।
इसमें बड़े का घोल डालेंगे चम्मच या हाथ से जैसे आपको सुविधा हो ।



अब 2 से 3 मिनट बाद बड़े किसी चम्मच की सहायता से पलट ले।



अब बड़े के किनारे पर  एक  - एक बूंद  तेल डाल दे जब बड़े दोनों तरफ से हल्के भूरे हो जाए तब                      इसे कांजी के पानी वाले भगोने में डाल दें ।


 इसी तरह से आप बाकी के बड़े भी बनाएं ।

अब बड़े 4-5 घंटे के लिए कांजी में रखें।

फिर फ्रिज में रखें। ठंडा होने पर परोसें।




फ्रिज में 4-5 दिन के लिए रख सकते हैं।


होली के पकवान 

कच्चे केले के दही बड़े 
दही कबाब 
बिना तले दही बड़े 
बेक्ड मूंग दाल पकौड़े 
जिमीकंद रगड़ा पेटिस 
मक्का लॉलीपॉप 
पंजाबी मेथी मठरी 
गेहू के आटे से बनी बेक्ड मठरी 
बेक्ड भाखरबड़ी (गेहू के आटे से बनी हुई )
बेसन मावा लड्डू 
कैरेमल सूजी लड्डू 
डॉयफ्रुइट लड्डू 
नारियल लड्डू 
आटे की नानखताई 
चना दाल हलवा 

Sunday, March 10, 2019

Dahi Vade - Ritu's Kitchen |दही वड़ा (बिना तले ) | दही भल्ले | बाज़ार जैसे टेस्टी दही बड़े

दही भल्ला ( दही बड़े )बिना तेल में तले

View in English

किसे चाट से प्यार नहीं है.... पर कहीं मोटी ना हो जाऊ... ये सोच कर खाने से डर जाते हैं ....पर अब ऐसा नहीं है क्योंकि पेश है सिर्फ 1 चम्मच तेल से बने हुए दही बड़े बिल्कुल उसी स्वाद में जो आप खाना चाहते हैं ...तो फिर देर किस बात की .......पेश है बिना तले हुए दही बड़े रेसिपी


Saturday, March 9, 2019

Holi Special Thandai Recipe | होममेड ठंडाई रेसिपी - Ritu's Kitchen | ठंडी कैसे बनाए?| ठंडी बनानी का सही तरीका | होली स्पेशल ठंडाई | गर्मी का पेय - ठंडाई

 होली स्पेशल ठंडाई | गर्मी का पेय - ठंडाई 


  ठंडाई एक ऐसा पेय पदार्थ है जो गर्मियों के मौसम में पी जाती है, इसलिए ड्रायफ्रूट्स को पानी में 5 से 6 घंटे तक पानी में भिगोना चाहिए और फिर इसे बनाया जाता है, जिससे शरीर को पर्याप्त ठंडक मिलती है।