Ritu`s Kitchen (Recipes in Hindi): Oats Cookies Recipes | ओट्स और मेवों की कुकीज रेसिपी | ओट्स कुकीज रेसिपी

Saturday, November 30, 2019

Oats Cookies Recipes | ओट्स और मेवों की कुकीज रेसिपी | ओट्स कुकीज रेसिपी


ओट्स और मेवों की कुकीज  रेसिपी /ओट्स कुकीज  रेसिपी 

View In English

हर कोई चाय /काॅफी/दूध के साथ कुकीज़ खाने का शौकीन होता है, आज मैं आप सब के लिए ओट्स कुकीज की रेसिपी लाई हूं । यह बनाने में आसान है।सूखे मेवे से भरपूर इस कुकीज में आप अपने पसंदीदा मेवों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।



कुल समय- 1 घंटा
तैयारी का समय - 10 मिनिट
पकाने का समय - 20 मिनिट
मात्रा -22 कुकीज

सामग्री

  • ओट्स - 3/4 कप
  • गेहूं का आटा - 3/4 कप
  • भूरी चीनी ( बाउन शुगर) - 1/2 कप
  • बेकिंग पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • बेकिंग सोडा - 1/2 छोटा चम्मच
  • पीनट बटर - 2 बड़े चम्मच
  • मगज - 2 बड़े चम्मच
  • किशमिश - 2 बड़े चम्मच
  • बादाम (दरदरा पीसा हुआ) - 2 बड़े चम्मच
  • दालचीनी पाउडर - 2 चुटकी
  • देसी घी - 3 से 4 बड़े चम्मच
  • गुनगुना दूध - 1/4 कप

बनाने का तरीका


ओट्स को मिक्सी में पीसकर आटा बना लें।

चीनी को भी मिक्सी में बारीक पीस लें।
एक बड़े बर्तन में ओट्स, गेहूं का आटा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और बाउन शुगर को डालकर अच्छी तरह मिलाएं।


देसी घी डालकर मिलाएं।


अब पीनट बटर डालकर मिलाएं।



अंत में गुनगुना दूध डालकर मिलाएं।


अब ढककर 30 मिनिट के लिए फ्रिज में आधा घंटा रख लें।
30 मिनिट के बाद अवन को 180 पर 10 मिनिट के लिए प्रीहीट करें।
आटे की लोई लेकर हल्के हाथों से दबाकर कुकीज़ का आकार दें। इसका आकार बराबर नहीं आयेगा अगर टूटने लगे तो घबराए नहीं।


इससे आप 22 से 24 कुकीज़ बना सकते हैं।
बेकिंग ट्रे में हल्का सा तेल लगाकर  फिर बटर पेपर लगाकर कुकीज़ को अच्छी तरह रखे।
अब इसे अवन में 15 से 20 मिनिट के लिए बेक करें।
20 मिनिट बाद कुकीज़ बनकर तैयार है।



नोट:-
आप बाउन शुगर की जगह साधारण चीनी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
अगर आप चाहें तो चीनी की मात्रा को 3/4 कप भी कर सकते हैं।

Recipe in English

अन्य कुकीज़  रेसिपी 


नान खाताई 













No comments:

Post a Comment