Ritu`s Kitchen (Recipes in Hindi): महाराष्ट्रीयन बाकरबडी | bhakarwadi recipe | besan bhakarwadi | बेसन बाकरवड़ी

Thursday, August 19, 2021

महाराष्ट्रीयन बाकरबडी | bhakarwadi recipe | besan bhakarwadi | बेसन बाकरवड़ी

बेसन बाकरवड़ी 



भाकरवाड़ी एक पारंपरिक गुजराती, महाराष्ट्रीयन नाश्ता है। यह एक डीप-फ्राइड, पिनव्हील के आकार का स्नैक है, जो बेसन और पूरे गेहूं के आटे से बना है। यह तिल, नारियल, मूंगफली, लहसुन, मिर्च आदि से भरा हुआ है।





कुल समय - 45 मिनट
मात्रा - 40 टुकड़े

सामग्री

बाकरवड़ी आटा की सामग्री 




गेहूं का आटा - 1 कप
बेसन 1 कप
नमक 1 छोटा चम्मच
  तेल  3 बड़े चम्मच
हल्दी पाउडर 1/4 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर 1/4 छोटा चम्मच

भरावन की सामग्री



तेल - 2 बड़े चम्मच
हरी मिर्च (कुटी हुई) 2 बड़े चम्मच
लहसुन (  कुटा हुआ) 2 बड़े चम्मच
ताजा हरा धनिया 3 बड़े चम्मच
सफेद तिल 3 बड़े चम्मच
पिसी हुई मूंगफली 1/4 कप
नारियल (कसा हुआ) 3 बड़े चम्मच
नींबू का रस 2 बड़े चम्मच
नमक 1 छोटा चम्मच ( स्वादानुसार)
लाल मिर्च पाउडर 1 1/2  छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
गुड़ पाउडर 2 बड़े चम्मच
मसालेदार सेव 1/2 कप


सजाने के लिए


खसखस 2 छोटा चम्मच


बनाने का तरीका


एक बड़े कटोरे में गेहूं का आटा, बेसन, नमक, हल्दी पाउडर डालें और मिलाएँ।



अब आटे में गुनगुना गरम तेल डाल कर मिला लें।

 लोई को हाथ में लेकर मुठ्ठी बनाएं।। अगर मुठ्ठी बन रही है तो इसका मतलब है कि मोयन पर्याप्त मात्रा में है। (अन्यथा एक चम्मच तेल और डालें)

 अब आटे को पानी से थोड़ा सख्त गूंथे।


अब इस आटे को गीले मलमल के कपड़े से ढककर अलग रख दें।

 

भरावन बनाने का तरीका

एक पैन में तेल डालें। तेल गरम होने पर हरी मिर्च, लहसुन डालें और धीमी आंच पर भूनें।



जब इसकी महक आने लगे तो इसमें सफेद तिल डालें, फिर मूंगफली, नारियल, हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, नमक, गुड़ पाउडर और नींबू का रस सभी सामग्री एक-एक करके डालें।
हरा धनिया डालकर मिला लें। गैस बंद कर दें।  

 
मिश्रण को ठंडा होने के लिए अलग रख दें।


 मिश्रण में सेव डालकर अच्छी तरह मिला लें।

  बाकरवड़ी  बनाने के लिए


अब आटे को तीन भागों में बांट लें।

  

 
खसखस को बेलने वाली जगह पर फैलाएं। उसपर लोई बनाकर रखें और बेलन की सहायता से गोल बेल लें। रोटी ज्यादा पतली नहीं बेलनी चाहिए।
रोटी पर  हल्के हाथों से पानी लगाएं 

 फिर स्टफिंग फैलाएं।


 अब किनारों पर पानी लगाएं।
अब रोटी का रोल बना लें 


हल्के हाथों  से रोल को लम्बा बेल लें । 



इस रोल को चाकू की सहायता से छोटे-छोटे टुकड़ों में बांट लें।


 
इस बीच तेल को तेज आंच पर रखें।
अब कटे हुए टुकड़े को हथेली में रखें और दबा दें।



अब इसे मध्यम आंच पर तले।



सुनहरा भूरा होने तक बाकरवड़ी तलें।



इसी तरह सभी बाकरवड़ी तैयार करें।


  गरमा गरम बाकरवड़ी परोसने के लिए तैयार है।

नोट:-
1. अगर आप लहसुन नहीं खाते हैं तो इस्तेमाल मत करें।
2. मिर्च आप अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।
3. सेव में मैंने बीकानेरी नमकीन का इस्तेमाल किया है। आप को जो भी मसालेदार नमकीन सेव पसंद है इस्तेमाल करें।



No comments:

Post a Comment