Ritu`s Kitchen (Recipes in Hindi): Makki ki Roti recipe in hindi | how to make makki ki roti | मक्की की रोटी (डोडा) - Ritu's Kitchen

Tuesday, November 20, 2018

Makki ki Roti recipe in hindi | how to make makki ki roti | मक्की की रोटी (डोडा) - Ritu's Kitchen

मक्की की रोटी (डोडा)

View in English 

 पंजाबियों को मक्की की रोटी (डोडा) खाना पसंद है इसमें बहुत अधिक फाइबर होता है। यह एनीमिया की समस्या को भी हटा देता है |
जब मेथी और मूली, आदि  को मक्की के आटे के साथ गुंथ कर रोटी बनाते है तो इसे डोडा कहा जाता है। मक्की रोटी को नाश्ते और दोपहर के भोजन के समय में खाए।  मोटा अनाज होने के कारण शरीर को स्वस्थ रखता हैं | 




कुल ड़ोडा- 4
तैयारी का समय - 10  मिनिट
खाना पकाने का समय - 35 मिनिट
कुल समय - 40  मिनिट

सामग्री


  • 1 1/2 कप - मकई का आटा
  • 1 कप - मूली (कद्दूकस)
  • 2 चम्मच - लहसुन चटनी या बारीक कटा हुआ लहसुन
  • 2 चम्मच - हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
  •  1-हरी मिर्च ( बारीक कटी हुई )
  • 1/2 छोटा चम्मच - अजवायन 
  • नमक स्वादानुसार 
  • 1/4 छोटा चम्मच - लाल मिर्च पाउडर
  • देशी घी ड़ोडा सेंकने के लिए

डोडा बनाने का तरीका


एक परात में मूली कद्दूकस करे ।


इसमें बाकी सारी सामग्री मिला लें और मुलायम आटा गूंथ लें।


5 मिनिट के लिए आटा ढक कर रखें।
अब आटे को 4 भागों में बांट कर 4 लोई बनाकर रख दें।
तवे को मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रखें।
अब बड़े और चौकोर आकार का एल्युमिनियम  पेपर लें।
एक चम्मच पानी पेपर पर छिड़कें


फिर एक लोई को रखे और हथेलियों पर पानी लगाए और हथेलियों से दबाते हुए रोटी को गोल  आकार दें।


एल्युमिनियम पेपर को रोटी समेत उठाएं और तवे पर उल्टा पलट लें ।


सावधानी से रोटी पर से एल्युमिनियम पेपर हटाएं।






मध्यम आंच पर जब एक तरफ से हल्की सिक जाए तब रोटी को पलट दे ।


1 मिनिट के लिए उसे फिर घी लगाकर पलटे और सेके।
 दूसरी तरफ भी घी लगा दे जब दोनों तरफ से रोटी हल्के सुनहरे रंग की हो जाए तब उसे प्लेट पर निकाले । इसे अब  लहसुन की चटनी  और घर के बने हुए सफेद मक्खन के साथ खाए|


नोट:-
अगर आप कटे हुए लहसुन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो लाल मिर्च पाउडर की मात्रा बढ़ा लें ।

View in English

No comments:

Post a Comment