Ritu`s Kitchen (Recipes in Hindi): टमाटर की चटनी - Tomato Chutney Recipe | टमाटर मिर्च की चटनी | tomato chilly chutney recipe in Hindi - Ritu's Kitchen

Tuesday, November 27, 2018

टमाटर की चटनी - Tomato Chutney Recipe | टमाटर मिर्च की चटनी | tomato chilly chutney recipe in Hindi - Ritu's Kitchen

 टमाटर मिर्च की चटनी  




चटनी और अचार हमेशा से ही भारतीय थाली का हिस्सा रहे हैं यह स्वाद तो बढ़ाते ही है साथ ही सेहत को भी बरकरार रखते है। जब कभी भी खाना खाने का मन नहीं हो तो दाल चावल के साथ नींबू का अचार खाए तो स्वाद दुगना हो जाता है   





इसी प्रकार, यदि आप सादा मूंग दाल, चपाती और चटनी खाते हैं तो स्वाद दुगना हो जाता है। 
 रोटी-सब्जी, दाल-चावल,इडली- डोसा आदि कोई भी व्यंजन जब चटनी के साथ खाया जाता है तो उसका स्वाद दुगना हो जाता है।
हमेशा अचार और चटनी का इस्तेमाल एक सीमित मात्रा में किया जाना चाहिए।
चटनी और अचार मौसम के अनुसार ही खाने चाहिए तभी वह हमारे शरीर को पूरा फायदा देते हैं।


क्या आप जानते हैं कि टमाटर में लाइकोपिन, विटामिन-सी और पोटाशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें कोलेस्ट्रॉल और वजन को कम करने के गुण होते हैं।

तो चलिए आज टमाटर और मिर्च की मज़ेदार चटनी बनाते हैं -:

तैयारी का समय - 2 मिनट               
पकाने का समय - 8 मिनट
कुल समय - 10 मिनट
मात्रा - 1 कप (लगभग)

सामग्री



  • टमाटर बड़े आकार (कटा हुआ) - 5 
  • हरी मिर्च (कटी  हुई) - 8 
  • जीरा  - 1/2  छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
  • तेल - 2 बड़े चम्मच




बनाने का तरीका


मध्यम आंच पर बर्तन गैस पर रखें। हरे धनिये और अंगूर की चटनी बनाने का तरीका
अब इसमें तेल डालें और गर्म करें।
तेल गर्म होने के बाद जीरा डालकर हल्का भूरा रंग होने तक सेकें।            मीठी चटनी बनाने का तरीका 
अब इसमें कटे टमाटर और कटी हुई हरी मिर्च डाल दें ।
अब सभी सूखे मसाले डालकर चम्मच से मिला दे।


ढक्कन से ढक कर धीमी आंच पर पकाएं।             अमचूर की मीठी चटनी बनाने का तरीका 

 7 से 8 मिनटों के बाद ढक्कन खोले और इसे हैड़ मैशर से अच्छी तरह से मैश कर लें


 और फिर 2 मिनिट ढककर पकने दें।              लहसुन की चटनी बनाने की विधि

जब टमाटर और हरी मिर्च अच्छे से पक जाए और अपना पूरा रस छोड़ दें तब गैस बंद कर दें। 
टमाटर हरी मिर्च की चटनी बनकर तैयार है।


इस चटनी का मजा रोटी, पराठा और किसी भी व्यंजन के साथ उठा सकते हैं।

View in English  










No comments:

Post a Comment