बथुआ परांठा | भरवां बथुआ परांठा
बथुआ शरीर को गर्मी प्रदान करता है। सर्दियों में इसे खाने से हमारा शरीर गर्म रहता है। इस से पराठा, रायता,साग आदि बनाया जा सकता है।
जिन लोगों को जोड़ो में दर्द रहता है, ठंड ज्यादा लगती है ,आयरन की कमी है उन सब के लिए बथुआ का पराठा बहुत अच्छा होता है।
इसमें मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शियम पोटेशियम, विटामिन- ए ,सी बी6 पाया जाता है।






