Ritu`s Kitchen (Recipes in Hindi): आटा कुकीज़ | गुड़ वाले बिस्कुट | गेहू के आटे की कुकीज़

Monday, December 7, 2020

आटा कुकीज़ | गुड़ वाले बिस्कुट | गेहू के आटे की कुकीज़

गुड़ वाली आटा कुकीज़ 

View in English

 गुड में ढेर सारा आयरन, विटामिन और मिनरल पाया जाता है। 

गुड़ शरीर का रक्त साफ करता है और मेटाबॉल्जिम

ठीक करता है।

गुड़ आयरन का मुख्य स्रोत है इसलिए यह एनीमिया के मरीज़ों के लिए बहुत फायदेमंद है। खासतौर पर महिलाओं केलिए इसका सेवन बहुत अधिक ज़रुर है.

गुड़ ब्लड से खराब टॉक्सिन दूर करता है,

जिससे त्वचा दमकती है और मुहांसे की समस्या नहीं होती है।

हडि्डयों को मजबूत बनाने वाले गुड से आटा कुकीज बनाए और बच्चों को खिलाएं ।  


सामग्री 

  • 1/4  कप घी (जमा हुआ  )
  • 1/2 कप गुड (कद्दूकस किया हुआ)
  •  1 कप गेहूं का आटा
  •  1 छोटा चम्मच सौंफ


 बनाने का तरीका


 सबसे पहले एक बर्तन में घी और गुड़ डालकर हाथों की सहायता से मिलाएं।




जब गुड अच्छी तरह से मिल जाए तब सौंफ डालकर मिलाएं।



अब आटा डालकर मिलाएं। हल्के हाथों से आटा मिलाएं। ज्यादा गूंधे नहीं।



अब मनचाहे आकार में कुकीज बनाए।



इस बीच 10 मिनट के लिए 180 डिग्री पर अवन को प्रीहीट करे। कुकीज को बेकिंग ट्रे में ठीक से रखें।

13 से 14 कुकीज आप बना सकते हैं।



 अब इसे ओवन में 20 से 25 मिनट तक बेक करें।

20 से 25 मिनट के बाद कुकीज़ तैयार हो जाएगी।

recipe in english

नान खाताई 













No comments:

Post a Comment